- बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) का जादू
- वरूण धवन (Varun Dhawan) की 'कलंक' (Kalank) की तरह हुई फ्लॉप
नई दिल्ली। सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई वरूण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) बॉक्स ऑफिस पर पकड़ कम होती जा रही है। सोमवार को तो फिल्म एक दम से बॉक्स ऑफिस के बाहर आ गई। बता दें कि फिल्म 24 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। फिल्म ने शुक्रवार को 2.01 करोड़ का कलेक्शन किया तो शनिवार को 3.40 करोड़ वहीं रविवार को 1.52 करोड़ रूपए ही कमा पाई थी।

फिल्म को अब सिनेमाघरों में रिलीज़ हुए 11 दिन हो गए है। फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। इस फिल्म ने 11 दिनों में 67.61 करोड़ का कुल बिजनेस किया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म वरूण धवन की कलंक (Kalank) से भी बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म को 24 जनवरी को 3700 स्क्रींस पर रिलीज़ किया गया था।