नई दिल्ली। बॉलीवुड के सर्वाधिक चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हालांकि वह आमतौर पर भी सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इस बार विषय उनकी पढ़ाई को लेकर है। खान परिवार के सूत्रों से जानकारी निकल आई थी कि तैमूर आगे की पढ़ाई के लिए लंदन जा सकते हैं। पिता सैफ अली खान और मां करीना कपूर ने फिलहाल तैमूर का दाखिला मुंबई के एक प्ले स्कूल में कराया हुआ है। सैफ अली खान के पिता और तैमूर के दादा मंसूर अली खान पटौदी ने लंदन से पढ़ाई की थी। इसके अलावा सोहा और सबा अली खान भी लंदन में पढ़े। अब तैमूर के भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है। तैमूर की पढ़ाई को लेकर सैफ और करीना दोनों चिंतित हैं। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि तैमूर हो सकता तैमूर लंदन नहीं जाएं। इसकी बड़ी वजह है कि सैफ अली खान अपने बेटे को ज्यादा वक्त देना चाहते हैं। इसलिए तैमूर मुंबई में एक प्रतिष्ठित स्कूल खोजा गया है। इस स्कूल का नाम है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल। यह स्कूल बांद्रा में स्थित है। नवाब परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तैमूर के पिता सैफ अली खान उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं। हालांकि सैफ इस बात को खुद भी कह चुके हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि मैं अब ज्यादा धैर्यवान हो गया हूं। जब सारा और इब्राहिम छोटे थे उस समय मैं अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहा था। क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं क्या चाहता हूं, मैं उस समय उन बच्चों को ज्यादा समय देना था तब मैं थोड़ा मतलबी था। पूरा परिवार के होली तक पटौदी में रुकने की उम्मीद है।
तैमूर अली खान की पढ़ाई को लेकर चिंतित सैफ-करीना, अब इस स्कूल में जा सकते हैं पढ़ने