अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के दामाद ने किया खुलासा, बोले-बेटी के अंतिम संस्कार और तेरहवीं पूजा में नहीं आई थी एक्ट्रेस

नई दिल्ली।  गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मौसमी पर उनके दामाद डिकी सिन्हा ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वह अपनी बेटी के निधन के बाद ना तो उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं और ना ही तेरहवीं की पूजा के लिए आईं। बता दें मौसमी चटर्जी की बेटी पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं जिसकी वजह से बीते साल 13 दिसंबर को उनका निधन हो गया था। वह 45 साल की थीं। अब पायल के निधन के लगभग तीन महीने बाद उनके पति डिक्की सिन्हा ने अभिनेत्री के बारे में ये बातें कही हैं। आपको बता दें कि पायल साल 2017 से ही उनका इलाज चल रहा था 


बता दें कि पायल शादी 2010 में मौसमी ने पायल की शादी बिजनेसमैन डिकी सिन्‍हा से करायी थी। बीते साल नवंबर में अभिनेत्री ने अपने दामाद पर बेटी का ध्‍यान नहीं रखने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने डिकी सिन्‍हा पर केस भी कर दिया था। अब पायल के निधन के बाद डिकी सिन्‍हा ने अपना पक्ष रखा है। 


स्‍पॉटब्‍वॉय से बातचीत में मौसमी चटर्जी के दामाद ने कहा कि - अपनी बेटी दिलो जान से चाहने वाली मां मौसमी चटर्जी अपनी बेटी की तेरहवीं पूजा में नहीं आई थीं। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे मेरी पत्‍नी से कोई प्रॉब्‍लम नहीं थी। मेरी पत्‍नी आखिरी सांस तक मेरे साथ थी। मुझपर लापरवाही का इल्‍जाम लगाकर केस किया गया था वह केस भी मैंने जीत लिया था। मौसमी चटर्जी ने मेरी पत्‍नी पायल की मौत के बाद उसका चेहरा तक नहीं देखा। वो अंतिम संस्‍कार तक में शामिल नहीं हुईं। पायल के पिता और उसकी बहन मेघना अंतिम संस्‍कार में जरूर आये थे।  मौसमी चटर्जी के पति और उनकी छोटी बेटी मेघा को भी उनके ना आने से अजीब लग रहा था। डिक्की सिन्हा ने कहा, 'मैं वास्तव में ऐसे लोगों की परवाह नहीं कर सकता। मैं जितना कर सकता था किया। मैंने उनके इलाज में खूब खर्च किया। मैं अपनी बहन की कोलकाता में हुई शादी में शामिल नहीं हुआ। मैंने वह सब किया जो मैं कर सकता था। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।'उन्‍होंने आगे कहा,' ऐसा नहीं होना चाहिये था। उन्‍होंने पायल की बीमारी को एक मुद्दा बना दिया था। जबकि पायल की देखभाल को लेकर कुछ सेलीब्रिटीज ने मेरी प्रशंसा भी की थी। मौसमी चटर्जी की तरफ से ही लड़ाई शुरू हुई‍ थी जिसने सार्वजनिक रूप ले लिया था। डिकी ने बताया,' पायल लगभग ढाई साल से कोमा में थी, लेकिन फिर उसकी हालात सुधरने लगी थी। हालांकि बाद में, उसकी नेफ्रो प्रणाली ने कई जटिलताओं को जन्म दिया। इस पूरी बीमारी के दौरान, उसका दो बार ऑपरेशन किया गया और एक बार मस्तिष्क की सर्जरी भी की गई थी। उन्‍होंने कहा,' जब पायल अस्‍पताल में भर्ती थी तब मौसमी 5-5 मिनट के लिए सिर्फ 5 बार ही अस्‍पताल आईं। मेरे पास रिकॉर्डिंग है। मैंने कभी भी उन्‍हें पायल से मिलने के लिए मना नहीं किया।